नैनीताल/ज्योलीकोट: नैनीताल के समीप स्थित ज्योलीकोट क्षेत्र से बड़ी दुःखद घटना सामने आयी है। यहाँ 19 वर्षीय युवक फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ज्योलीकोट निवासी निखिल गंगवार (19) मंगलवार रात को रोज की तरह भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। बुधवार की सुबह जब निखिल काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई, दरवाज़ा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने कमरे की जाली से अंदर झका तो निखिल रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला।
जिसके बाद परिजनों ने तुरंत कमरे का दरवाज़ा तोड़ा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची ज्योलीकोट चौकी पुलिस युवक को तुरंत बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। और पुलिस शव का पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम बोरा ने बताया कि प्रथमदृष्टया में मामला आत्महत्या हीं लग रहा है। युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस
