नैनीताल: नैनीताल मंगलवार रात से बारिश हो रही है। रुक रुक कर हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। शहर के अलग अलग हिस्सों में बारिश से तबाही मची हुई है। कही भू धसाव हो रहा तो कही भूसखलन जिस कारण अब लोगों में डर है।
बारिश के कारण शहर में एक और बड़ी घटना गुरुवार रात को हो गयी। लगातार बारिश के बीच शहर के न्यू पवेलियन होटल के पास एक घर पर विशालकाय बांज का पेड़ गिरने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे की चपेट मे आकर दो लोग घायल हो गए, जबकि तीन लोग जो घर के अंदर ही फंस गये थे।
दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी। और चीख पुकार होने लगी। मौके पर पुलिस को मदद के लिए फोन किया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
एसडीआरएफ के एसआई मनोज भाकुनी ने जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब आठ बजे घर पर पेड़ गिरने की सूचना मिली थी। राहत दल ने मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। कुछ लोग समय रहते घर से बाहर निकल गए थे, लेकिन तीन लोग पेड़ और मलबे आने के कारण घर के भीतर फंस गए थे।
हादसे में घायल अब्दुल वाशिद (58) और दीवान आर्या (32) है, जिन्हें उपचार के लिए बीडी पांडे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
रेस्क्यू टीम ने घर पर गिरे पेड़ को हटाकर रास्ता साफ किया, जिसके बाद फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
इस घटना के बाद क्षेत्र में डर का माहौल है। हालाकि प्रसाशन लगातार नज़र बनाये हुए है। प्रशासन लोगों से सावधानी बरतने के निर्देश दिये है।
