नैनीताल मल्लीताल थाना
नैनीताल: भवाली व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष नरेश पांडे से जुड़े मामलें में बृहस्पतिवार को एक नया मोड़ आया है। प्रकरण में नरेश पांडे के खिलाफ सबसे पहले शिकायत दर्ज कराने वाली युवती को एक अन्य युवती की शिकायत पर मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
गौरतलब हो कि नैनीताल में एक शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत छात्रा ने भवाली व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष नरेश पांडे पर जबरन शारीरिक शोषण और दबाव बनाकर गर्भपात तक कई गंभीर आरोप लगाते हुए मल्लीताल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
मामले से जुड़ी नरेश पांडे की अग्रिम जमानत याचिका पहले निचली अदालत और उत्तराखंड हाईकोर्ट दोनों हीं जगह से खारिज हो चुकी थी। इसके बाद आरोपी नरेश पांडे फरार हो चुका था।
इस बीच एक और एक अन्य युवती की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार देर रात नरेश पांडे को उसके घर से गिरफ्तार किया। और उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए कल पहली शिकायतकर्ता युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। काफी देर शाम तक कोतवाली में उससे पूछताछ जारी की गयी। बताया जा रहा कि नई शिकायतकर्ता युवती ने नरेश के साथ साथ पूर्व शिकायतकर्ता युवती पर भी ब्लैकमेलिंग, शारीरिक शोषण और उस से जबरन शारीरिक संबंध बनवाने के आरोप लगाए हैं।
अब युवती को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा।
मामले में संलिप्त युवती को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। युवती से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी, नैनीताल
