सोशल मीडिया इंफ्लूेसर दीक्षा पांडे ने जहर खाकर करी आत्महत्या की कोशिश.
हल्द्वानी: शहर की सोशल मीडिया इंफ्लुेंसर दीक्षा पांडे ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जिन्हें फिलहाल उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
बता दें कि दीक्षा पांडे ने कुछ दिनों पूर्व अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट डाली थी, जिसमें उन्होंने देश के सैनिको और उनकी पत्नियों पर अभद्र टिप्पणी की थी। जिसके बाद कई सोशल मीडिया इंफ्लूेसर ने उनकी इस टिप्पणी का विरोध करना शुरु किया और वह ट्रोल होने लगी।
दूसरी तरफ पहाड़ी आर्मी द्वारा भी हल्द्वानी थाने में उनकी इस पोस्ट का विरोध जताते हुए तेहरीर दी गयी है। हालांकि दीक्षा ने एक और वीडियो अपने फेसबुक पेज पर डाला और उन्होंने उसके जरिये माफ़ी मांगी थी।
जानकारी है कि इसी ट्रोलिंग से परेशान होकर इंफ्लुएंसर दीक्षा पांडे ने खुदखुशी की चेतावनी दी गयी थी, जिसके बाद पुलिस कार्ययालय मे उनकी कॉउंसलिंग करवाई गयी थी।
अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉउंसलिंग के बाद दीक्षा अपने घर कालाढूंगी चली गयी थी। जहाँ अपने घर पर उन्होंने किसी प्रकार का जहरीला पदार्थ गटक लिया। घटना की सूचना मिलते हीं उन्हें आनन फानन में सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है, और वह खतरे से बाहर है।।
