चाइना पीक पर ट्रैकिंग के दौरान फिसला पर्यटक का पैर
नैनीताल: नैनीताल की चाइना पीक पर गुरुवार सुबह ट्रैकिंग करते के दौरान राजस्थान से आया एक पर्यटक का पैर फिसल जाने के कारण घायल हो गया। हादसे के बाद घायल युवक और उसके दोस्तों और वन विभाग कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए, बड़ी मस्सकत के बाद बी डी पांडे तक सुरक्षित लाया गया। जहाँ उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान से आए चार दोस्त सुबह चाइना पीक पर ट्रैकिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान 20 वर्षीय प्रदीप का पैर अचानक फिसल गया और उसके पैर में चोट लग गयी। घटना के बाद घायल युवक को उसके साथियों और वन विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल राहत पहुंचाई और उसे अस्पताल पहुंचाया। चोट इतनी गहरी थी कि प्रदीप चलने की स्थिति में नहीं था।
प्रदीप को उसके साथियों और वन विभाग की टीम द्वारा सड़क तक कंधे में लाया गया। जिसके बाद वाहन की व्यवस्था कर उसे बीडी पांडे चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद प्राथमिक उपचार दिया।
घायल युवक के साथियों ने बताया कि वे चारों दोस्त बुधवार को राजस्थान से नैनीताल घूमने आए थे। गुरुवार सुबह उन्होंने चाइना पीक ट्रैक पर ट्रैकिंग का कार्यक्रम बनाया था। और जब वे चाइना पीक पर ट्रैक कर रहे थे तो चढ़ाई पर बारिश से गीले पत्थर पर प्रदीप का पैर फिसल गया, जिससे वह घायल हो गया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी।
